सीतामढ़ी डीएम रिची पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गर्मी छुट्टी के बाद कमजोर छात्रों के लिए दो घंटे का विशेष क्लास
शिक्षा विभाग के आदेश के बाद बीते 16 अप्रैल से सरकारी विद्यालयों में गर्मी छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षा 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित हो रही है। इस बावत जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन प्रसाद ने बताया कि अभी विशेष कक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कमजोर छात्र- छात्राओं को सिलेबस की तैयारी करवाई जा रही है।