फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दवा-पट्टी कराकर निकले ही थे, फिर कार से हुई टक्कर; दो की मौत

Wed, 28 Jun 2023 04:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया में मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी हटिया के पास एनएच 107 की है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी हटिया के पास एनएच 107 की है। मृतक युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी मनमोहन सिंह और लाखो निवासी राजा के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दोनों युवक सुपौल से पटना जा रहे थे। कैथी में सड़क निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल किए गए बोर्ड में टकराने से दोनों घायल हो गए। उसके बाद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उपचार के बाद दोनों युवक के साथ एक अन्य युवक को भी बाइक पर बैठा कर वापस जाने लगे। इसी दौरान एक कार से उनकी टक्कर हो गई, जिसके बाद प्रशासन द्वारा तीनों को चौथम पीएचसी लाया गया। जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन तीनों की हालत नाजुक होने की वजह से तीनों को खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इन दिनों एनएच 107 का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि डायवर्जन बोर्ड और रेडियम पट्टी नहीं लगे होने के कारण अक्सर यहां दुर्घटना होती रहती है। अब तक यहां आधा दर्जन से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें