फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान का ग्रीटिंग कार्ड नहीं पहुंचाने पर 3 निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के नववर्ष ग्रीटिंग कार्ड न पहुंचाना, तीन डाक कर्मियों को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


कार्ड न पहुंचाने के आरोप में डाक विभाग ने अपने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें हाजीपुर मुख्य डाक घर का डाकिया भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक हाजीपुर से सांसद पासवान की तरफ से ये शुभकामना कार्ड नए साल पर हाजीपुर के कुछ अहम लोगों को भेजा गया था, लेकिन करीब 450 ग्रीटिंग कार्ड हाजीपुर जिला बार काउंसिल की तीसरी मंजिल पर बिखरे पड़े मिले थे।
विज्ञापन

जिला बार काउंसिल में बिखरे पड़े थे कार्ड

इसकी शिकायत पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से की गई थी। डाक अधीक्षक उमेश चंद प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में यह शिकायत सही पाई गई है।

इस पर कार्रवाई करते हुए हाजीपुर मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर लल्लन राम, पीआरओ राज कुमार श्रीवास्तव और डाकिया देवनारायण महतो को निलंबित कर दिया गया है।

इसके साथ ही कार्ड को जल्द से जल्द पते पर पहुंचाने के इंतजाम भी कराए जा रहे हैं। प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर अन्य कोई अधिकारी इसमें शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें