फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के सारण में जहरीली चाय पीने से तीन की मौत, दो गंभीर

Sat, 13 Jan 2018 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना 
विज्ञापन
जहरीली चाय पीने से तीन की मौत
विज्ञापन
बिहार के सारण जिले में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


छपरा सिविल सर्जन से मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के खिरकिया गांव में कलिया देवी ने पांच लोगों के लिए चाय बनाई थी। लेकिन चाय पीते ही सभी पांच लोग बीमार हो गए। इस दौरान दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। 

कालिया देवी के पति योगेंद्र राय ने बताया कि ठंड से बचने के लिए घर में चाय बनी और सभी ने चाय का सेवन किया। चाय पीते ही सबकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद वे लोग किसी तरह सबको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दो महिला और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें