फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बाल-बाल बचे नीतीश कुमार, समीक्षा यात्रा के दौरान लोगों ने किया पथराव

Fri, 12 Jan 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के नंदन में समीक्षा यात्रा के दौरान उनके काफिले पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि नीतीश कुमार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हमले में कई सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदर गांव के लोगों ने सीएम को दलित बस्ती में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों में विवाद हो गया जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हैं।

नंदर गांव के लोगों का आरोप है कि सात निश्चय कार्यक्रम में कोई काम धरातल पर नहीं हुआ है। इसी को लेकर लोगों का विरोध था। नीतीश कुमार नंदर गाव से निकल गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें