फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो अन्य झुलसे

Sat, 15 Jul 2023 02:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली जिले के चौसीमा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो व्यक्ति झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली के जंदाहा थाना क्षेत्र के चौसीमा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो व्यक्ति झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद घर और इलाके में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जंदाहा थाना की पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में मां, बेटे और पुत्र वधू की मौत हुई है।

विज्ञापन


घायल पंकज की जांच करते डॉक्टर

विज्ञापन

मृतकों में धर्मेंद्र कुमार सिंह, पत्नी सुमन देवी और मां कुसमी देवी शामिल हैं। वहीं, घायलों में निधि और पंकज शामिल हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें