नक्सलियों को सामान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम जिला पुलिस व सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार, गोली, नक्सली पोस्टर व खाने-पीने के समान के साथ महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है।
औरंगाबाद के एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नक्सलियों को सामान पहुंचाने वाले हैं। इसके बाद सीआरपीएफ, एसटीएफ व स्थानीय पुलिस के साथ मुंशी बिगहा गांव में छापेमारी की गई।
यहां सूरज भुइयां, अरविन्द भुईयां व फुलवसिया देवी के घर से एक देसी कार्बाइन, दो जिंदा गोली, दो नक्सली पोस्टर और खाद्य खाद्य सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि ये लोग बर्षों से नक्सलियों की जरूरत का सामान पहुंचा रहे थे।
सूरज 10 साल व फुलवसिया चार साल से नक्सलियों के लिए सामान पहुंचाने का काम कर रही थी। एसडीपीओ ने बताया कि इनलोगों ने नक्सलियों के लिए आर्म्स, गोला बारूद आदि सप्लाई करने की बात भी स्वीकार की है।