फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार, तीन फरार; पाकिस्तान समेत कई खाड़ी देशों से करते थे काम

Sun, 11 Jun 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर राजकुमार शर्मा के घर पुलिस ने छापेमारी की। जहां उसके कमरे से विभिन्न प्रकार के डेबिट कार्ड, कई व्यक्तियों के बैंक की पासबुक, डिजिटल कैमरा, कई कंपनियों के दर्जनों सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इसे लेकर साइबर थाने में भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हवाला कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीवान में तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि तीन हवाला कारोबारी अभी फरार हैं। हालांकि पकड़े गए हवाला कारोबारियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में डेबिट कार्ड और हथियार बरामद किए गए हैं। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान निवासी हरेंद्र सिंह पिता दिवंगत कृष्णा सिंह के घर गोपालगंज से कुछ लोग इकट्ठा होकर विदेशी पैसों का हिसाब कर रहे हैं।

विज्ञापन


सीवान एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में हरेंद्र सिंह के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को बंदूक, गोली, वाहन, दर्जनों सिम कार्ड, डेबिट कार्ड, स्वाइप मशीन और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजकुमार शर्मा और विश्वजीत कुमार पिता मनोज कुमार सिंह हवाला का कारोबार करते हैं। ये भगवानपुर हाट जिला सीवान के रहने वाले हैं। इन दोनों के द्वारा गांव के भोले-भाले व्यक्तियों को पैसे का लालच देकर उनके नाम का खाता और डेबिट कार्ड फर्जी तरीके से बनवाया जाता है। फिर उन खातों में सऊदी अरब से पैसा मंगवाया जाता है। फिर उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, इजराइल की करंसी और USD में कन्वर्ट कर दूसरे देशों में भेजा जाता है।

एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि इसके बाद राजकुमार शर्मा के घर पुलिस ने छापेमारी की। जहां उसके कमरे से विभिन्न प्रकार के डेबिट कार्ड, कई व्यक्तियों के बैंक की पासबुक, डिजिटल कैमरा, कई कंपनियों के दर्जनों सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। इसे लेकर साइबर थाने में भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान थावे जिला गोपालगंज निवासी शेख अली मोहम्मद पिता शेख आलमगीर मियां, गोपालगंज के वार्ड नंबर 3 का निवासी राजेश कुमार पिता दिवंगत श्रीनिवास प्रसाद, भगवानपुर हाट, सीवान जिला निवासी मनु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन

छापेमारी में बरामद किया गया सामान

हवाला कारोबार में शामिल कुल छह अपराधियों में से तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन अभी भी फरार हैं। पुलिस की गिरफ्त में अपराधियों की निशानदेही पर कई सामान बरामद किए गए हैं। इनमें एक 30.06 बोर की स्पोर्टिंग राइफल, एक पांच बोर का रिवॉल्वर और 13 गोलियां, एक महिंद्रा एक्सयूवी कार, 19 डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, दो लाख 67 हजार नकदी, छह मोबाइल फोन, विभिन्न व्यक्तियों के बैंक के पासबुक, एक स्वाइप मशीन, एक लैपटॉप, एक डिजिटल कैमरा, एयरटेल कंपनी के 16 सिम कार्ड, वोडा-आइडिया कंपनी के छह सिम कार्ड, जिओ कंपनी का एक सिम कार्ड, बीएसएनएल का एक और पैन कार्ड शामिल हैं। इस घटना की पूरी जानकारी सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें