फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ITI परीक्षा के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे तीन दोस्त; नाबालिग चालक की भीषण सड़क हादसे में मौत

Mon, 19 Jun 2023 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के रटनहा तमोड़ के पास में दोस्त को आईटीआई की परीक्षा दिलाकर लौट रहे बाइक पर सवार तीन लोग भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में बाइक चालक नाबालिग की मौत हो गई। जबकि दो अन्य दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में दोस्त को आईटीआई की परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो अन्य दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के मथुरापुर निवासी सरोज कुमार के बेटे ईशान कुमार (16) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान मुंगेर जिले के कामरान निवासी अभिनाश कुमार (20) और मसूमगंज निवासी रवीन दास के बेटे रजनीश कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना जिले के खगड़िया अलौली पथ पर अलौली थाना क्षेत्र के रटनहा तमोड़ के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ईशान कुमार मुंगेर के अपने दोस्त को आईटीआई की परीक्षा दिलाकर अलौली से लौट रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। ईशान कुमार बाइक चला रहा था। तभी सामने जा रहे ऑटो ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उससे बचने के लिए बाइक चालक ने बाइक धीरे कर बगल से निकलने की कोशिश की। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस वजह से तीनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

मृतक नाबालिग ईशान कुमार

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने से ईशान कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों अन्य दोस्तों का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है। अभिनाश कुमार को भी सिर में गंभीर चोट आई है। इस घटना में दूसरे बाइक सवार की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ईशान कुमार की उम्र 16 साल बताई जा रही है। ईशान ही बाइक चला रहा था। जाहिर है कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं होगा। लेकिन तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। इस घटना के बाद लोग पुलिस द्वारा की जाने वाली वाहन चेकिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें