फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेटी को परीक्षा दिलाने गया था परिवार, बंद घर में हो गई चोरी, 4 लाख के जेवरात सहित नकदी ले उड़े बदमाश

Sun, 09 Apr 2023 12:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहारशरीफ में लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर के एक घर में शनिवार रात चोरी हो गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और कैश चोरी कर लिया। घटना के वक्त परिवार पटना में बेटी को परीक्षा दिलाने गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा के बिहारशरीफ में पुलिस चौकसी के बावजूद एक घर में शनिवार रात चोरी हो गई। मामला लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर पावर ग्रिड के पीछे का है। चोरी की घटना आर्मी मैन अशोक कुमार के घर में हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित अशोक कुमार की पत्नी लीलावती देवी ने बताया कि वह सपरिवार बेटी को परीक्षा दिलाने शुक्रवार को पटना गए हुए थे। तभी रविवार की सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद आनन-फानन में वे घर पहुंचे, फिर देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरे का ताला टूटा हुआ है। जहां से सोने-चांदी के जेवरात जिनकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख और 25 हजार नकदी के अलावा कीमती कपड़े चोरी किए गए हैं। इसके बाद चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

स्थानीयों के मुताबिक, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा मोहल्ले में लगा रहता है। उन्हीं लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्य रास्तों पर ही गश्त लगाते रहती है। गलियों में नहीं आने के कारण बदमाश चोरी, छिनैती और छेड़खानी की घटना को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस बल को पुलिस पदाधिकारी के साथ जांच के लिए भेजा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें