फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तेजप्रताप के तलाक पर पप्पू यादव ने कहा, राजनीति के लिए हुआ बच्चों का इस्तेमाल, पूरा बिहार शर्मसार है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 04 Nov 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पप्पू यादव - फोटो : PTI

बिहार के मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में तेज प्रताप के तलाक पर कहा कि इसमें सबसे बड़ा दोष लालू प्रसाद यादव का है। इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लालू जी के बच्चे कह रहे हैं कि उनको मोहरा बनाया गया है। इसके लिए लालू ही जिम्मेदार हैं।





राजनीति के लिए दो बच्चों की जिंदगी बर्बाद हुई


पप्पू यादव ने आगे कहा कि तेज प्रताप शादी करने के लायक है या नहीं, ये तो उनका परिवार ही बता पाएगा। लेकिन राजनीति के लिए बच्चों का गलत इस्तेमाल हुआ है। दो बच्चों की जिंदगी बर्बाद हुई है। पैसे और रसूख से शादी नहीं होती है।


यह भी पढ़ें- तेज प्रताप का ऐश्वर्या को लेकर बड़ा बयान, परिवार को कहती थी गंवार, तेजस्वी से लड़वाना चाहती थी


बता दें तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी को अभी मात्र 6 महीने ही हुए हैं और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में और तालक की अर्जी में अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए पार्टी और परिवार के लोगों ने उन्हें मोहरा बनाया लेकिन वह अब और घुट घुटकर नहीं रह सकते। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next