फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं : नीतीश कुमार

Sun, 17 Jan 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार राज्य में बेपटरी होती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दावा किया है कि राज्य में कानून का राज है और हर हाल में रहेगा। वैसे मुख्यमंत्री ने माना कि दरभंगा में इंजीनियरों की हत्या को उनकी सरकार ने चुनौती के रूप में लिया है।
विज्ञापन


रविवार को पटना में आई सेंटर के उद्घाटन के मौके पर नीतीश ने कहा कि जो चुनाव में मुंह की खा गए हैं, उनका अब बस एक ही काम है कि हर घटना को सोशल मीडिया में डालना।

नीतीश ने अन्य राज्यों से तुलना करते हुए कहा कि समेकित तस्वीर देखने पर आपको पता चल जाएगा कि बिहार में कानून और व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। नीतीश ने कहा कि अपराध को लेकर डीजीपी से उनकी बात हुई है। अपराधी पकड़े जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें