तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से गिरी
- फोटो : अमर उजाला
एक ही बाइक पर सवार होकर दोनों युवक अपने घर मझौलिया से सिकटा जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के मलाही टोला पेट्रोल पंप के समीप बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक एक पुल से नीचे गिर गई। जिसमें दोनों युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बता दें कि स्थानीय लोगों ने घटना को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा मामले की अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
इधर, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। बता दें कि मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के ओझा मठिया गांव निवासी मैनेजर राउत के पुत्र छोटन कुमार 20 वर्षीय तथा सिपाही महतो के पुत्र राकेश महतो 30 वर्षीय के रूप में की गई है।