बिहार की राजधानी पटना में बीते 9 अक्टूबर की रात एएसपी और उनके बॉडीगार्ड को गोली मारने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आईपीएस को गोली मारने वाले अपराधी को उसके सहयोगी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोली मारने वाला अपराधी और कोई नहीं, बल्कि एक पुलिस अधिकारी का ही बेटा अमित है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीआईडी में दारोगा पद पर तैनात पुलिस अधिकारी के बेटे अमित ने ही अपने साथी के साथ रोहित के साथ मिलकर एएसपी और उनके बॉडीगार्ड को गोलियां मारी थी।
पुलिस ने घटना में उपयोग की गई पिस्टल और बाइक को भी बरामद कर लिया है। मालूम हो कि पटना के फुलवारी शरीफ इलाके के एएसपी को बीते 9 अक्टूबर को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी थी, जब वह रात में पैट्रोलिंग कर रहे थे।