फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रात में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, सुबह वहीं मिली लाश; गर्लफ्रेंड से पुलिस जानना चाह रही कहानी

Thu, 28 Dec 2023 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui Murder : वह रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। सुबह लोगों को उसकी लाश मिली। पीट-पीट कर उसकी हत्या की गई है। प्रेमिका से पुलिस पूछताछ कर कहानी समझना चाह रही है, क्योंकि उसके बाकी घर वाले फरार हैं।
विज्ञापन
शव पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में हैरान कर देने वाला सामने आया है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की प्रेमिका के परिजनों द्वारा पीट पीटकर हत्या कर दी गई। इस पूरे मामले के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया, इसके साथ ही प्रेमिका को हिरासत में लेकर उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही।

विज्ञापन


बता दें कि मृतक प्रेमी की पहचान शहर के महिसौड़ी निवासी रंजीत साह के 19 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रूपेश लगमा नहर के पास रहने वाली एक युवती से प्यार करता था, जिससे मिलने के लिए बुधवार की देर रात लगमा नहर के पास युवती के घर गया था, जहां युवती के परिजनों ने दोनों को मिलते देख लिया और उसे पकड़कर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी, घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर मृतक के फुफेरे भाई आदित्य कुमार ने बताया कि लगमा नहर निवासी सुनील शर्मा को रूपेश ने डेढ़ लाख रुपये दिया थे। जिसे मांगने पर कई बार विवाद भी हुआ था। इसी रुपये के कारण उसे घर पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या की सूचना मिली है, हालांकि मृतक के परिजन रूपये के लेनदेन में हत्या की बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें