फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में अज्ञात महिला का मिला शव, लोगों ने हत्या कर शव फेंकने की जताई आशंका

Thu, 20 Jun 2024 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar News: बेतिया में एक अज्ञात महिला का संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही है। लोग तरह तरह की बातें कर रहे है। लोगों द्वारा यह क्यास लगाया जा रहा है कि उक्त महिला की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया है। 
विज्ञापन
संदिग्ध स्थिति में अज्ञात महिला का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना जिले के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भितहा बड़ी नहर के पास की है। मृतका की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बड़ी भितहा नहर पुल के तरफ घूमने गए ग्रामीणों ने महिला के शव को बिजली के पोल के पास देख पुलिस को सूचना दी। यह बात गांव मे धीरे धीरे आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया की महिला के बाएं पैर के अंगूठे और बाएं हाथ के केहुनी और सिर के पीछे चोट के निशान और खून है। महिला ने लाल-हल्के पीले और नीले रंग की साड़ी पहनी है। इधर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसक उम्र करीब 55 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के गांव के लोगों से उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें