फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी

Sat, 05 Jul 2025 02:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए करीब 54 लाख रुपये की चोरी की। चोरों ने प्रहलाद प्रसाद और प्रोफेसर परमानंद सिंह के घर से जेवरात और कीमती सामान चुराया।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दखिनगांव में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही रात में दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले दखिनगांव निवासी प्रहलाद प्रसाद के घर में सेंध लगाई और करीब 30 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। इसके बाद प्रोफेसर परमानंद सिंह के घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वहां से भी लगभग 24 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वजीरगंज प्रखंड में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। आधी रात को अज्ञात चोरों द्वारा हो रही इन घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर विपक्ष का नीतीश सरकार पर हमला, तेजस्वी ने पूछा- इसे जंगलराज नहीं कह सकते?
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है। वहीं, अगर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होती है, तो लोगों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें