फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शीतला मंदिर में बजरंगबली ध्वज तोड़े जाने पर तनाव, पुलिस ने तीन युवक पकड़े, हालात नियंत्रण में

Sat, 05 Jul 2025 07:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय

सार

लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र में स्थित शीतला माता मंदिर में बजरंगबली के ध्वज को कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने पर क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय में तेतरहट थाना क्षेत्र के गुलनी पैन स्थित शीतला माता मंदिर में शुक्रवार की शाम बजरंगबली के ध्वज को कथित रूप से मुस्लिम समुदाय के तीन युवकों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से इलाके में तनाव फैल गया। शनिवार सुबह मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने ध्वज को टूटा हुआ देखा, जिसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय हिंदू समुदाय के लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए और तुरंत तेतरहट थाना पुलिस को सूचना दी गई। तेतरहट थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करते हुए तीनों आरोपित युवकों को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका मर्डर केस का बेऊर जेल से क्या है कनेक्शन? छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस की टीम
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों समुदायों से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों व चश्मदीदों से बातचीत की।
विज्ञापन


प्रशासन की सक्रियता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल मंदिर परिसर और उसके आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशीलता को देखते हुए इलाके में शांति समिति की बैठक भी बुलाई गई है, ताकि दोनों समुदायों के बीच सौहार्द बना रहे। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें