फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: तेलंगाना के सीएम केसीआर बोले- देश के सभी राज्यों को सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस लेनी चाहिए

Thu, 01 Sep 2022 01:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।

सार

केसीआर कहा कि केंद्र द्वारा देश में भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई सहित सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह अब बंद हो जाना चाहिए और सभी राज्य सरकारों को सीबीआई को दी गई अपनी सहमति वापस लेनी चाहिए, क्योंकि पुलिस राज्य का विषय है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्र सरकार द्वारा संघीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बीच बुधवार को कहा कि देश के सभी राज्यों को जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को दी गई सामान्य सहमति वापस लेनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों का 'दुरुपयोग' कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "केंद्र द्वारा देश में भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए सीबीआई सहित सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह अब बंद हो जाना चाहिए और सभी राज्य सरकारों को सीबीआई को दी गई अपनी सहमति वापस लेनी चाहिए, क्योंकि पुलिस राज्य का विषय है।" 

राव की यह टिप्पणी बिहार में सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' के नेताओं द्वारा सीबीआई से आम सहमति वापस लेने की मांग के बीच आई है। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के कई नेताओं का आरोप है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ‘राजनीतिक उद्देश्यों’ के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है और वे सीबीआई से सहमति वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (डीएसपीई) अधिनियम, 1946 की धारा छह के अनुसार, सीबीआई को किसी मामले की जांच करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों से सहमति की आवश्यकता होती है। यदि सामान्य सहमति वापस ले ली जाती है, तो सीबीआई को मामला दर्ज करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी होगी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और मेघालय सहित नौ राज्यों ने अपने अधिकार क्षेत्र में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति पहले ही वापस ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें