फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला बड़ा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जंगलराज के जिन्न से पीछा छुड़ाने में इस बार रालोद की ओर से कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। दो दिन पहले लालू यादव भी कार्यकर्ताओं को इस तरह का संदेश देकर चेता चुके हैं अब तेजस्वी यादव ने भी इसी कड़ी में अपना संदेश दे दिया है।
विज्ञापन


वहीं तेजस्वी ने केजरीवाल के उस बयान पर भी पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि लालू यादव ने उनको जबरन अपने गले लगा लिया था। तेजस्वी ने कहा कि गले लगाना तो हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इसमें गलत क्या है।

वहीं इस सबसे इतर एक चर्चा यह भी है सरकार में मंत्री पद पाने के बावजूद भी लालू यादव के दोनों बेटे सरकारी बंगला नहीं लेंगे। माना जा रहा है कि इसके पीछे पिता लालू यादव का ही प्रभाव है जो राजनीति में रंगरूट अपने दोनों बेटों को अपने साथ रखकर उन्हें राजनीतिक दांवपेंच सिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा तेज प्रताप और तेजस्वी लालू के साथ ही रहेंगे तो सत्ता पर लालू यादव की पकड़ भी मजबूत बनी रहेगी। इसलिए दोनों मंत्री बेटे सरकारी बंगले को छोड़कर पिता के साथ ही रहेंगे।

तेजस्वी यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

क्रिकेट की पिच पर आउट ऑफ फार्म रहकर हमेशा नाकाम रहने वाले लालू यादव के छोटे बेटे और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सत्ता संभालते ही फार्म में आते दिख रहे हैं।

अभी तक उन्होंने उन आलोचकों को निशाना बनाया था जो उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर उनकी काबिलियत पर उंगली उठा रहे थे लेकिन अब उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर ही उंगली उठा दी है।

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए उन्हें एनआरआई प्रधानमंत्री कहा। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ पहली बार बैठक करते हुए तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

विधायकों को दिया कड़ा संदेश, न हो अनुशासनहीनता

कहा प्रधानमंत्री मोदी अपने महंगे कपड़े धुलवाने के लिए भारत में आते हैं। वो एक अटैची साथ लेकर विदेश जाते हैं और जब उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं तो उन्हें धुलवाने के लिए भारत में ले आते हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी कि कानून व्यवस्‍था को किसी तरह हाथ में लेने का प्रयास न करें। इस दौरान तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं को भी कड़ा संदेश देने का प्रयास किया।

कहा- पार्टी में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिससे पार्टी की छवि खराब हो। इस दौरान उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सत्ता उन्हें भोग लगाने के लिए नहीं काम करने के लिए मिली है। इसलिए सरकार में मौजूद सभी लोगों को जी जान से काम करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें