फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने किसान बिल को बताया खेती के निजीकरण का हथियार, तुरंत वापस लेने की मांग

Wed, 23 Sep 2020 01:38 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए किसान बिल को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है और सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहा है। किसान बिल की गूंज अब बिहार चुनाव तक पहुंच गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिल को लेकर सरकार को घेरा है। 

विज्ञापन



तेजस्वी यादव ने कई सारे सवाल केंद्र सरकार से किए हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने एसएसपी के मसले को बिल में शामिल क्यों नहीं किया है? तेजस्वी यादव ने मोदी पर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के बिल लाकर सरकार खेती के निजीकरण करने की ओर बढ़ रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2006 में नीतीश कुमार एपीएमसी को रद्द कर दिया था, वो बताएं कि इससे किसको नुकसान हुआ? मोदी सरकार को बताना चाहिए कि जब देश एक मंडी की बात होती है तो एक देश एक एमएसपी की बात क्यों नहीं हो सकती। तेजस्वी ने कहा कि इस विधेयक को तुरंत वापस लेना चाहिए नहीं तो 25 सितंबर को बिहार में भी इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन





तेजस्वी यादव बोले कि अब अन्नदाताओं को भी सरकार अपने फंडदाताओं के हवाले करना चाह रही है। मोदी सरकार की ओर से लाए गए बिल को लेकर पंजाब और हरियाणा में आंदोलन जारी है और अब इसका असर बिहार में भी देखने को मिल सकता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को सपने दिखाए थे कि साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन ये विधेयक किसानों की आय और घटाने का काम करेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बिल से देश में कालाबाजारी की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी और छोटे किसानों को सबसे ज्यादा मुश्किल होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें