फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नेपाल से पैदल चलकर तेजस्वी यादव से मिलने आया उनका फैन, फिर उपमुख्यमंत्री ने ऐसे किया सम्मान

Fri, 09 Sep 2022 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "मिलने की चाहत लिए नेपाल के आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की। इस दौरान उन्होंने पीठ पर भारत और नेपाल का झंडा रखा। कल देर रात वो पटना आवास पहुंचे।" 
विज्ञापन
अपने नेपाली प्रशंसक के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : ट्विटर/तेजस्वी यादव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव का एक प्रशंसक नेपाल से पैदल यात्रा करके मिलने पहुंचा। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने पड़ोसी देश के अपने प्रशंसक के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। 
विज्ञापन


तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेजस्वी यादव ने नेपाली टोपी सिर पर पहनी हुई है और गले दुपड्डा डाला हुआ है। वहीं अन्य तस्वीरों में वह अपने प्रशंसक को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

33 वर्षीय नेता यादव ने अपने ट्वीट में लिखा- "मिलने की चाहत लिए नेपाल के श्री आनंद शर्मा जी ने नेपाल से पटना तक की लंबी दूरी पैदल तय की। इस दौरान उन्होंने पीठ पर दोनों देशों यानि भारत और नेपाल का झंडा रखा। कल देर रात वो पटना आवास पहुंचे और सम्मानित किया। उनसे नेपाल के युवाओं और प्रशंसकों के जोश व दीवानगी के बारे में सुन खुशी हुई।"
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने अपनी एक तस्वीर के साथ ऑटोग्राफ दिया। यादव ने अपने हस्ताक्षर के साथ लिखा- "शुभकामनाएं। मुस्कराते रहें।" 

हालांकि शर्मा को यह याद नहीं है कि किस पॉइंट से उन्होंने अपना ट्रेक शुरू किया था, लेकिन सीमा से भी बिहार की राजधानी पटना की दूरी तीन सौ किलोमीटर से अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें