फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार में कलह की अफवाहों के पीछे नीतीश कुमार : तेजस्वी

Mon, 01 Oct 2018 07:00 AM IST
भाषा, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने परिवार के भीतर किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि इस तरह की अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
विज्ञापन


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद से रांची स्थित रिम्स में उनके छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद यह चर्चा थी कि वह पारिवारिक कलह के निदान के लिए पिता से मिलने गए थे। 

रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने किसी प्रकार की कलह की चर्चा को खारिज कर दिया और आरोप लगाया कि इस तरह की झूठा अफवाहों के पीछे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं और वह राजद के समर्थकों का मनोबल तोडने के उद्देश्य से ऐसा कर रहे हैं ।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र और बिहार में सत्ता में बैठे लोग अपनी उपलब्धियों की चर्चा करने के बजाए उनके परिवार के भीतर क्या हो रहा है, उसके जरिए वोट चाहते हैं । यह नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया है।

तेजस्वी ने कहा कि राजद आगामी दिसंबर महीने में पटना में एक रैली आयोजित करने पर विचार कर रही है जिसमें महागठबंधन के अलावा समान विचार वाले अन्य दलों को भी आमंत्रित किया जाएगा ।

तेजस्वी ने कहा कि विभिन्न दलों के साथ बातचीत के बाद रैली की तिथि तय की जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि वह ‘‘अपने संविधान बचाओ, न्याय यात्रा’’ के दूसरे चरण की शुरूआत छह अक्तूबर के बाद गोपालगंज से करेंगे ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें