फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद को खल रही संकटमोचक लालू की गैर मौजूदगी : तेजस्वी

Wed, 14 Oct 2020 02:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Tejashwi yadav - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस चुनाव में पार्टी को लालू की गैर मौजूदगी के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरने की उनकी कमी महसूस हो रही है। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए मंगलवार को तेजस्वी ने अपनी भावना व्यक्त की।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बेशक उनके पिता चुनाव प्रचार का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन वह इसके महत्व से वाकिफ हैं और इसलिए उन्होंने सभी नेताओं को पार्टी की जीत के लिए जी जान से जुटने के लिए कहा है।


राजद नेता ने कहा कि न केवल हम लोग बल्कि बिहार के लोग भी लालू की कमी महसूस कर रहे हैं। लोगों ने उन पर भरोसा किया इसलिए पिछले विधानसभा चुनाव में राजद सबसे बड़े दल के रूप में उभरा। उन्होंने जो रास्ता बनाया हम सब उसी पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजद संस्थापक चारा घोटाले के कारण जेल की सजा काट रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्हें एक मामले में जमानत मिली थी, हालांकि घोटाले के अन्य मामले लंबित होने के कारण अभी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

तीन दशक में यह पहला अवसर है, जब लालू चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तेजस्वी ने हालांकि उम्मीद जताई है कि उनके पिता शपथ ग्रहण समारोह से पहले जेल से रिहा हो जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें