फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए के खिलाफ तेजस्वी यादव निकालेंगे 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल मार्च

Tue, 24 Jul 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Tejashwi Yadav
विज्ञापन
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। तेजस्वी यादव ने फैसला लिया है कि वह सरकार के खिलाफ 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल मार्च निकालेंगे। यह मार्च गया से पटना तक निकाला जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार के खिलाफ लोग इस मार्च में शामिल होंगे और महागठबंधन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन


बता दें के देश भर में महिलाओं के साथ अत्याचार और भीड़ तंत्र (मॉब लिंचिंग) की लगातार खबरें आ रही हैं। इसको लेकर राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में भी काफी हंगामा हुआ है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल हो गई है। महिलाओं के साथ बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं राह चलते लोगों को भीड़ तंत्र का शिकार होना पड़ रहा है।    
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें