फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता की हुई छुट्टी, राहुल के खिलाफ खोला था मुंह

Mon, 23 Jul 2018 04:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
शंकर चरण त्रिपाठी
विज्ञापन
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर चरण त्रिपाठी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। त्रिपाठी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के बहस के दौरान राहुल गांधी की प्रधानमंत्री के गले लगने की आलोचना की थी। बता दें कि त्रिपाठी लालू यादव के पारिवारिक ज्योतिषी भी हैं। वह उत्तर प्रदेश में सेल्स टैक्स अधिकारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) ने राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने पर अपने एक नेता के खिलाफ उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। पिछले हफ्ते बसपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने भी राहुल गांधी के विदेशी मूल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सिंह ने राहुल गांधी को विदेशी मूल का बताते हुए कहा था कि वो किसी भी सूरत में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

सिंह के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने जय प्रकाश को बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया और साथ ही पार्टी से भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मायावती ने यह भी कहा था कि जय प्रकाश सिंह की टिप्पणी उनकी व्यक्तिगत राय है और बसपा पार्टी का उससे कोई लेना-देना नहीं।
विज्ञापन


अब राजद के बसपा की तरह राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने पर अपनी पार्टी के पदाधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की है। बता दें कि राजद यूपीए की सहयोगी है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एक महागठबंधन बनाने को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियां सक्रिय हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें