देश में जातीय आधारित जनगणना का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार में जाति आधारित जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों एक्शन मूड में हैं। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर जातीय आधारित जनगणना कराने की मांग की है।
देश में जातीय आधारित जनगणना का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहार में जातीय आधारित जनगणना को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों एक्शन में हैं। विपक्ष ने सत्तापक्ष से मिलकर इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री कक्ष में पहुंचे।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से केंद्र से जातीय आधारित जनगणना कराने की मांग उठाने का आग्रह किया। इस दौरान राजद विधायक तेज प्रताप यादव, समेत अन्य विधायक भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर समर्थन करने का आश्वासन दिया है।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने फिर से ये प्रस्ताव रखा कि जातीय जनगणना में पिछड़ा और अति पिछड़ों की गिनती होनी चाहिए। तेजस्वी ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें इसे लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द समय मांगने की अपील की है।
विज्ञापन
जातीय जनगणना पर सीएम ने दिया भरोसा
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने खुद से अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराई थी। इस पर हम जानकारी जुटा रहे हैं और जो लीगल तरीका होगा उस पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा जातीय जनगणना के पक्षधर हैं, दिल्ली से लौटने के बाद 2 तारीख को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर विचार करने का आग्रह करेंगे।
नीतीश कुमार का आज से दिल्ली दौरा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चार दिवसीय दिल्ली दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने उनसे मुलाकात कर जातीय आधारित जनगणना शुरू कराने की मांग की।