फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कटिहार के मेयर की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर हमले को दिया अंजाम

Fri, 30 Jul 2021 01:47 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

  • पंचायती बैठक करके घर लौट रहे थे मेयर शिवराज पासवान
  • घात लगाकर तीन अज्ञात बदमाशों ने किया हमला
  • हमले में गंभीर रूप से घायल पासवान की अस्पताल ले जाते वक्त मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बदमाश बेखौफ हैं। कटिहार के नगर निगम के मेयर शिवराज पासवान उर्फ शिव पासवान की गुरुवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शिवराज पासवान पंचायती बैठक करके बाइक से ही घर को लौट रहे थे, रास्ते में बदमाश उनकी तलाश में घात लगाए बैठे थे। नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक रेलवे फाटक के पास बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया।

उसने सीने में तीन गोलियां मारी गईं जिसमें पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो तीन हमलावर थे जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। मेयर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मेयर की हत्या की सूचना पाते ही मेडिकल कॉलेज में पासवान के समर्थकों और परिचितों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवराज पासवान जमीन खरीदने-बेचने के कारोबार में भी शामिल थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें