फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव बोले- 15 साल में हमसे कोई भूल हुई तो माफी मांगते हैं

Fri, 03 Jul 2020 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासन में हुई गलतियों के लिए बिहार की जनता से माफी मांगी है।

विज्ञापन


राजद नेता ने जनता की सहानुभूति पाने के लिए भावनात्मक भाषण दिया। उन्होंने कहा, ‘ठीक है 15 साल हम लोग सत्ता में रहे। पर हम तब सरकार नहीं थे हम तो छोटे थे। पर इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि लालू जी ने सामाजिक न्याय नहीं किया। उन 15 सालों में हमसे कोई भूल हुई हो तो हम उसके लिए भी माफी मांगते हैं।'
 

यह भी पढ़ें- बिहार में बिना राजद अलग गठबंधन होगा तैयार, जीतन राम मांझी ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि राज्य की जनता उन्हें एक और मौका देगी तो वे इस बार उन्हें निराश नहीं होने देंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वह एक कदम आगे चलेंगे तो वह खुद चार कदम आगे बढ़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव ने सारण में बड़ी राजनीतिक चाल चली। तेजस्वी ने पार्टी के असंतुष्ट नेता और भाई तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय का रुख शांत करने के लिए करिश्मा राय को पार्टी में शामिल किया। करिश्मा तेजप्रताप की चचेरी साली और चंद्रिका राय की भतीजी हैं। पेशे से डॉक्टर करिश्मा गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष तेजस्वी की मौजूदगी में राजद में शामिल हुईं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें