फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः कोरोना को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में राज्य प्रशासन ने दी जानकारी

Thu, 02 Jul 2020 09:26 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : शुभम बंसल
विज्ञापन

बिहार के अधिकारियों ने प्रदेश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों का बारे में गुरुवार को जानकारी दी। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मीडिया के साथ संवाद में राज्य के जनसंपर्क अधिकारी अनुपम कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन


अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राशन कार्ड का वितरण सरकार के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए राशनकार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों का सर्वे कराया गया और उनसे आवेदन प्राप्त कर राशन कार्ड वितरण किया जा रहा है।

कुमार ने बताया कि अभी तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवारों के लिए 23 लाख 28 हजार 552 नये राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। राशन कार्ड का वितरण भी काफी तेजी से चल रहा है और अब तक 06 लाख 22 हजार 852 राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है और लॉकडाउन से लेकर अभी तक 4 लाख 78 हजार से अधिक योजनाओं के अंतर्गत लगभग 9 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों के लिए रोजगार का सृजन किया जा चुका है।
विज्ञापन


फरवरी, मार्च और अप्रैल माह में हुई असामयिक बारिश और ओलावृष्टि जैसे प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ था। आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। फसल क्षति हेतु किसानों को कृषि अनुदान उपलब्ध कराने के लिए तीन चरणों में 730 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इसके अंतर्गत अब तक 18 लाख 34 हजार 130 किसानों के खाते में 566 करोड़ 79 लाख की राशि अंतरित कर दी गई है।

300 से अधिक नए मामले 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 183 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 7,994 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 76.92 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 317 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 7,291 सैंपल्स की जांच की गई है।

बिहार में अब तक दो लाख 35 हजार 980 सैंपल्स की जांच की गई है। कोरोना संक्रमण से मृत्यु के पांच नए मामले सामने आए हैं। इन पांच मृतकों में रोहतास के 57 वर्षीय एक व्यक्ति, पटना के एक 66 वर्षीय, मुजफ्फरपुर के एक 54 वर्षीय, किशनगंज के एक 65 वर्षीय तथा भोजपुर के रहने वाले एक 75 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। ये कोरोना संक्रमण के अलावे अन्य बीमारियों से संक्रमित थे। अनलॉक-2 के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1143 कंटेनमेंट जोन एक्टिवेट किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में एक मामला दर्ज किया गया है, जबकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस दौरान 592 वाहन जब्त किए गए हैं और 17 लाख 21 हजार की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है।

इस प्रकार कुल अबतक 1409 वाहन जब्त किए गए हैं और 42 लाख पांच हजार 200 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें