फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी और राजेश्वरी की शादी: खरमास के बाद पटना पहुंचेंगे दूल्हा-दुल्हन, आवास पर चल रही जोर-शोर से तैयारी

Sun, 12 Dec 2021 10:47 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

9 दिसंबर को दिल्ली में हुई शादी के बाद तेजस्वी और उनकी पत्नी राजेश्वरी के पटना लौटने की चर्चा जोरों पर चल रही थी, लेकिन पारिवारिक सूत्रों की मानें तो दोनों 14 जनवरी के बाद तेजस्वी यादव और राजेश्वरी यादव पटना पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
तेजस्वी यादव- रिचेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 9 दिसंबर को छह साल पुरानी दोस्त रेचेल ऊर्फ राजेश्वरी यादव से शादी रचा ली। तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी शनिवार को पटना पहुंच गईं। इसी के साथ दूल्हा-दुल्हन के भी घर पहुंचने की खबर आ रही थी, इससे पहले 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास में तैयारी जोर-शोर से चल रही है, लेकिन नवविवाहित जोड़े नए साल पर पटना पहुंचेंगे। लालू परिवार के करीबी का कहना है कि तेजस्वी और राजेश्वरी 14 जनवरी के बाद पटना आएंगे। खरमास के कारण दोनों का पटना आने का प्रोग्राम फिलहाल कैंसिल हो गया है। 

विज्ञापन


लालू यादव के करीबी भोला यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ' एक दो दिन बाद से खरमास शुरू हो रहा है, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। ऐसे में प्रीतिभोज का आयोजन भी रोक दिया गया है। खरमास के बाद तेजस्वी और राजेश्वरी पटना आएंगे, उसके बाद ही प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि तेजस्वी यादव ने अपनी शादी में पार्टी या किसी राजनीतिक दलों के नेताओं को शामिल नहीं किया। परिवार और कुछ चुनिंदा लोगों को ही शादी में आमंत्रित किया था। तेजस्वी की शादी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए थे। 

साधु यादव को बिहार की जनता माफ नहीं करेगी- भोला यादव
वहीं,  तेजस्वी यादव की इंटरकास्ट शादी को लेकर उनके मामा साधु यादव काफी गुस्से में हैं। साधु यादव ने तेजस्वी की शादी को लेकर जमकर निशाना साधा है। साधु यादव के बयान पर भोला यादव ने कहा कि 'साधु यादव जो शादी को लेकर बयान दे रहे हैं, वैसी बातों को बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करती है। ऐसे बयान पर किसी प्रकार की टीका टिप्पणी करना सही नहीं है। साधु व अमर्यादित और सीमा से बाहर जाकर बोल रहे हैं। बिहार की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


तेजस्वी की शादी को लेकर लालू परिवार और साधु यादव के बीच बढ़ी तकरार
बता दें कि तेजस्वी की शादी को लेकर बयान दे रहे साधु यादव पर उनके भंजा तेज प्रताप ने शनिवार को जोरदार हमला बोला। तेज प्रताप ने कहा कि वह पटना आएंगे तो कंस मामा का गर्दा उड़ा देंगे। तेज प्रताप के अलावा लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी साधु यादव को कंस मामा करार दिया है। वहीं, तेज प्रताप के इस बयान पर साधु यादव ने उन्हें औकात में रहने की नसीहत दी है। शादी के बाद से लालू परिवार और साधु यादव में जुबानी जंग जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें