फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर आरोप, जानबूझकर हमारे घर की तरफ लगाया कैमरा

Thu, 15 Nov 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच चल रही गहमा-गहमी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लालू यादव के छोटे बेटे ने अब सीसीटीवी कैमरे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि नीतीश ने अपने घर पर जानबूझकर उसी तरफ कैमरा लगाया है जहां से वह हमपर नजर रख सकें। इसे लेकर उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करके एक फोटो शेयर की है।

विज्ञापन


तेजस्वी ने लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का घर तीन तरफ से सड़क और चौथी तरफ से नेता प्रतिपक्ष के घर से घिरा हुआ है। लेकिन सीएम को केवल उसी दीवार की सीमा पर सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों पड़ी जिस तरफ उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी का घर है? कोई उन्हें बता दे कि इस तरह की हरकतें व्यर्थ साबित होंगी।' 

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला किया हो। इससे पहले उन्होंने नीतीश पर हमला करते हुए कहा था कि जैनुल को जिंदा जलाने वाले दंगाईयों को सरकार ने अभी तक इसलिए नहीं पकड़ा है ताकि वे किसी और को जिंदा जला सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुमार चुनाव से पहले सांप्रदायिक माहौल बनाकर नोट पाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने जैनुल को जिंदा जलाने के बहाने गठबंधन टूटने को लेकर नातीश पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'जनादेश चोर सांप्रदायिक मुख्यमंत्री की अंतरात्मा महागठबंधन में इसलिए घुट रही थी क्योंकि हमारे रहते उन्हें किसी को जिंदा जलवाने और सांप्रदायिक दंगे प्रायोजित करवाने की छूट नहीं थी। हमने दंगाईयों के नकेल डाल रखी थी। गोडसे के उपासक सीएम की नैतिकता अब मजे में है क्योंकि संघी संग है।'
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें