राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे पूसा विश्वविद्यालय और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। 15 नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे। राष्ट्रपति सेना के विमान से पटना पहुंचेंगे।
उनके आगमन को लेकर बुधवार को पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक रिहर्सल किया गया। पटना से वो समस्तीपुर जाएंगे। पूसा विश्वविद्यालय के चीनी सभागार में कॉन्वोकेशन समारोह में भाग लेंगे। शाम 4 बजे वो ज्ञान भवन में एनआईटी के कॉन्वोकेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। शाम 5 बजे महामहिम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।