फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेजस्वी ने पूछा- बीजेपी को जेट और हेलीकॉप्टर की खरीद पर आपत्ति क्यों, 'पहले वही करते थे खरीदने की बात'

Thu, 29 Dec 2022 07:38 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

बिहार में जेट विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद पर भाजपा लगातार हमलावर बनी हुई। भाजपा बिहार सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने पर अड़ी हुई।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार कैबिनेट की बैठक में जेट विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद पर जारी विवाद के बीच गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक बयान सामने आया। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी को इसमें आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है, जिसके पास अपना खुद का जेट विमान या हेलीकॉप्टर नहीं है। इससे पहले भी इस्तेमाल किए जाने वाले विमान और हेलीकॉप्टर पट्टे लिए जाते थे।

विज्ञापन


वहीं, बीजेपी नेता सुशील मोदी का कहना है कि राज्य सरकारें जेट विमान नहीं खरीदती हैं और उन्हें पट्टे पर ही लेती हैं। हेलीकॉप्टर और जेट विमान खरीदने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।

सीएम नीतीश का दावा...
बिहार की महागठबंधन सरकार ने VIP नेताओं और अधिकारियों के लिए एक जेट विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, लेकिन अब इस मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है। खासकर बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। वहीं, अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद बीजेपी पर पलटवार किया है। सीएम नीतीश ने कहा, जो बीजेपी आज जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने का विरोध कर रही है, पहले यही बीजेपी जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने की बात करती थी।
विज्ञापन


सीएम नीतीश ने जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदने से जुड़े सवाल पर और खासकर बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले ये लोग कहते थे कि अपना जेट खरीदना चाहिए और आज कुछ और बोल रहे हैं। ये लोग क्या-क्या बोलते रहते हैं, जेट खरीदने की बात तो बीजेपी के समय से ही हो रही थी।

बता दें कि 27 दिसंबर को सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में वीआईपी नेताओं और अधिकारिोयं के लिए एक जेट विमान और एक हेलिकॉप्टर खरीदने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी थी। नीतीश कैबिनेट के इस फैसले को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गलत बताया था और कहा था कि सरकार जेट या हेलीकॉप्टर खरीदती नहीं है, बल्कि पट्टे पर लेती है। सुशील मोदी ने ये भी कहा था कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लगा था कि वो बिहार के सीएम बनेंगे और उनके ही दवाब में सीएम नीतीश कुमार ने जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें