फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजप्रताप बोले- भाजपा ने मेरा फेसबुक अकाउंट हैक किया, लालू परिवार कभी टूटने वाला नहीं

Tue, 03 Jul 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
tej pratap
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने राजनीति छोड़ने की धमकी दी है।

विज्ञापन


तेजप्रताप ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि 'वह उनके खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार से तंग आ चुके हैं। अगर उनके खिलाफ इसी तरह का दुष्प्रचार चलता रहा और कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो वह राजनीति त्याग देंगे।'

हालांकि पोस्ट के कुछ घंटे बाद ही आरजेडी नेता तेजप्रताप ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और कहा कि भाजपा ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा 'मेरा फेसबुक अकाउंट भाजपा ने हैक कर लिया था, भाजपा मेरे परिवार को तोड़ना चाहती है इसलिए मेरी फेसबुक पोस्ट के साथ छेड़छाड़ की गई। पहले हम दोनों भाई और अब मेरी मम्मी के बारे में ग़लत लिखा गया है। हमारे बढ़ते प्रभाव से विरोधी बौखलाकर निम्नस्तरीय राजनीति पर उतर आए है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी जी के चाय पर चर्चा क्या करना 

महुआ में चाय पे चर्चा की चर्चा करते हुए तेजप्रताप ने आगे कहा 'मोदी जी के चाय पर चर्चा क्या करना है? मोदी जी को तो चाय नसीब कहां होगा? दूध हम देंगे नहीं तो चाय कैसे मिलेगी उनको। बनाते रह जाएंगे। 2019 के चुनाव में भाजपा और आएसएस को हराएंगे।' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें