फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में पहली बार मिले लालू के दोनों लाल, तेजप्रताप ने कहा- 'देखकर जलेंगे दुश्मन'

Sun, 06 Jan 2019 09:47 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

  • दोनों नेताओं में पिता लालू की मर्जी के अनुसार काम करने को लेकर बनी सहमति।
  • तेजप्रताप ने तेजस्वी से अपनी मुलाकात को कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात बताया।
  • तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की तस्वीर।
विज्ञापन
tej pratap yadav- tejashwi yadav - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू के परिवार में मतभेद की खबरों को धता बताते हुए पांच जनवरी देर शाम लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव ने मुलाकात की। नए साल में दोनों भाइयों की यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले नए साल के मौके पर तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे मगर तेजस्वी के दिल्ली में होने की वजह से दोनों की मुलाकात नहीं हो पाई थी। 

विज्ञापन


मसौढ़ी से सीधे तेजस्वी के आवास पहुंचे तेजप्रताप

तेजप्रताप मसौढ़ी से सीधे अपने भाई तेजस्वी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि यह कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात है। इस मुलकात से बिहार सहित देशभर में फैले हमारे परिवार के दुश्मन धराशायी हो जाएंगे। दोनों के बीच पार्टी के संगठन को बढ़ाने को लेकर बात हुई। इसके अलावा पिता लालू के अनुसार काम करने को लेकर भी सहमति बनी। मुलाकात की तस्वीरें भी तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और लिखा कि तैयारी पूरी है, जीत जरुरी है।
 

राजनीतिक गलियारों में दोनों भाइयों के बीच अनबन की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सबकुछ ठीक नहीं होने के कयास लगाए जाते है। गुरुवार को ही तेजप्रताप और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के बीच पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार के मुद्दे पर बयानों के खेल चला था। तेजप्रताप ने जहां भाई वीरेंद्र को हैसियत में रहने की बात कहते हुए बहन मीसा भारती के पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की बात कही थी। बाद में राबड़ी के दखल के बाद तेजप्रताप ने कहा था कि उम्मीदवारों का फैसला पार्टी सुप्रीमो लालू यादव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 जनवरी का दिल्ली मार्च रद्द 

तेजप्रताप ने कहा कि लालू के जमानत पर फैसला सुरक्षित हो जाने और बढ़ती ठंड को देखते हुए जंतर मंतर पर युवा राजद के मार्च को रद्द कर दिया गया है। तलाक के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि यह उनका निजी मामला है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें