निशाने पर अकेले धीरेंद्र शास्त्री नहीं, यह भी
तेज प्रताप यादव के निशाने पर अकेले बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नहीं हैं। तेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भाजपा नेताओं को भी टैग किया है। इसमें उन्होंने सबसे पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को रखा है। इसके बाद भाजपा और बागेश्वर धाम सरकार के अलावा, गिरिराज सिंह, मनोज तिवारी, रामकृपाल यादव आदि को भी टैग किया है। तेज प्रताप ने बागेश्वर धाम वाले बाबा को लेकर लगातार टिप्पणी कर रहे थे और एयरपोर्ट पर रोकने तक की धमकी दे दी थी, लेकिन भारी भीड़ के बीच उनकी आर्मी
DSS का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया। खुद तेज प्रताप के आवास पर भी इन दिनों वीरानी रही। अब तेज प्रताप सामने आए तो सोशल मीडिया के जरिए बताने की कोशिश की कि असली बाबा कौन और नकली कौन। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप उस अफवाह पर स्पष्टीकरण के बाद निकले, जिसमें कथित तौर पर राज्य के उप मुख्यमंत्री और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने वाले थे। तेजस्वी ने साफ किया कि ऐसी कोई बात ही नहीं।