फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के सुपुत्रों से सरकार परेशान, तेज प्रताप और तेजस्वी नए बंगलों की कर रहे मांग

Fri, 23 Nov 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तेजस्वी यादव, तेज प्रताप
विज्ञापन

बीते दिनों अपनी शादी, पत्नी और परिवार को लेकर सुर्खियों में रहे तेजप्रताप यादव एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार लालू प्रसाद यादव के दोनों सुपुत्रों ने सरकार को मुश्किल में डाल रखा है। जहां एक ओर तेजस्वी यादव अपना सरकारी बंगला ना छोड़ने पर डटे हुए हैं वहीं दूसरी ओर बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने सरकार से अपने लिए नए बंगले की मांग की है। 

विज्ञापन


हाल ही में राज्य सरकार ने तेजस्वी यादव से बंगला खली कराने हेतु पटना जिला प्रसाशन के लिए पत्र लिखा है। तेज प्रताप के नाम से देश रत्न मार्ग पर तीन नंबर बंगला आवंटित था, जिसमें वह इस समय रह रहे हैं। इस बंगले के एवज में उनके लिए दरोगा राय पथ पर दो बंगले आवंटित किये गए हैं जो उन्हें पसंद नहीं है। 

तेजप्रताप ने नए बंगले की मांग की है जिसके लिए सचिव ने भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी को पत्र लिखा है। बता दें की तेजप्रताप की ओर से उनके मामा पैरवी कर रहे हैं जिनका लालू प्रसाद ओर राबड़ी देवी के घर पर आना जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन


इसी बीच भवन निर्माण विभाग ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया ओर साथ ही कहा है कि यदि तेजस्वी बंगला खाली करने से मना करते हैं तो जबरन खाली कराया जायेगा। इसके लिए तेजस्वी यादव ने कहा था कि वह इस आदेश को खंडपीठ में चुनौती देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें