फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम छात्र के साथ शिक्षक ने की दरिंदगी

Mon, 07 Jul 2014 07:30 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, शेखपुरा (बिहार)
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका बच्चा बोर्डिंग स्कूल में पढ़ता है और आप उसे वहां भेजकर बेफिक्र हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइये। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के एक बोर्डिंग स्कूल में कुछ ऐसा हुआ जो वाकई चौंकाने वाला था।
विज्ञापन


मामला शेखपुरा के बरबीघा इलाके का है। जहां एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ वहां के एक शिक्षक ने ऐसी दरिंदगी की, जिसे शायद कोई सोच भी नहीं सकता।

इस शिक्षक ने छात्र के साथ जो कुछ किया उसे सुनकर शायद आप यही कहें कि ऐसे शिक्षक से भगवान ही बचाए।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी कक्षा के छात्र को दांतों से काटा

बिहार के बरबीघा के एक पब्लिक बोर्डिंग स्कूल के शिक्षक ने दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाते हुए उसके शरीर पर जगह जगह दांत से काट लिया।

पुलिस के मुताबिक दो दिन पुरानी यह घटना उस वक्त सामने आई जब बच्चे के माता पिता रविवार को उससे मिलने स्कूल पहुंचे।

पुलिस में दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक, बच्चे के साथ एक ही बेड पर सोता था और उसने बच्चे के गाल, चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर दांत से काटा। घटना के बाद से टीचर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापे मार रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें