फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में वाणिज्य कर विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच जिलों के कारोबारियों के ठिकानों पर बोला धावा

Sat, 17 Sep 2022 11:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वाणिज्य कर विभाग की टीम ने बिहार के गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और नवादा जिले में छापेमारी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पांच जिलों में वाणिज्य कर विभाग की टीम ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये जब्त किए हैं। ये छापेमारी  गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास और नवादा जिले में की गई है। इन कारोबारियों पर टैक्स भुगतान नहीं करने और मनमाने तरीके से रिटर्न दाखिल करने के आरोप हैं। बता दें कि यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह शुरू हुई और देर रात तक जारी रही और उम्मीद है कि आज भी यह छापेमारी जारी रहेगी।
विज्ञापन


इन कारोबारियों पर कसा गया शिकंजा
गया शहर के कंडी नवादा में स्थित जागृति स्टील नामक प्रतिष्ठान में छापेमारी की गई है। तलाशी आज भी चल रही है।इसके अलावा नवादा के बालाजी स्टील और गोपाल ट्रेड्स में छापेमारी हुई। इसी तरह औरंगाबाद की मनमिता एजेंसी पर भी छापेमारी की गई जहां से 12 लाख का पान मसाला जब्त किया गया। इसके अलावा सासाराम में प्लास्टिक स्क्रैप के कारोबारी लवली इंटरप्राइजेज में कार्रवाई पूरी होने के बाद 26 लाख 74 हजार का सामान जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें