सरकारी अस्पतालों में जल्द ही निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। वहीं, दवाइयां भी बगैर किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने किडनी रोगियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकारी अस्पतालों में जल्द ही निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मिलेगी। वहीं, दवाइयां भी बगैर किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिाकरियों की माने तो अस्पतालों में अभी तक मुफ्त डायलिसिस की सुविधा है।
विज्ञापन
किडनी ट्रांसप्लांट का खर्च उठाना आमलोगों के लिए नहीं आसान
किडनी ट्रांसप्लांट कराना आमलोगों के लिए आसान नहीं है। जानकारी के मुताबिक किडनी ट्रांसप्लांट में 10 से 15 लाख रुपये तक का खर्च आता है। धन के अभाव में कई बार लोग किडनी ट्रांसप्लांट नहीं करा पाते है। इसके साथ ही किडनी मिलना भी आसान नहीं है। इतना ही नहीं, किडनी ट्रांसप्लांट के साथ-साथ दवाइयों पर भी बहुत खर्च होता है। गौरतलब है कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों को 300 से अधिक दवाएं मुफ्त दी जा रही है। साथ ही कई प्रकार जांच भी निशुल्क करा सकते हैं।
सरकार का यह कदम किडनी रोगियों के लिए माना जा रहा है अहम
गौरतलब है कि, इसी साल बिहार में नीतीश कुमार सरकर ने भाजपा का दामन छोड़ दिया था। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के अलावा अन्य दलों के साथ मिलकर अपनी सरकार का ऐलान किया। वहीं, महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया। 2024 से पहले तेजस्वी यादव का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।