फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः तारिक अनवर ने बताई महागठबंधन की हार की वजह, कहा- आत्मचिंतन की जरूरत

विज्ञापन
तारिक अनवर
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की नाकामी का कारण बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में देरी से नुकसान हुआ और अब इससे सबक लेते हुए  पार्टी को दूसरे राज्यों में समय रहते सीटों के तालमेल की औपचारिकताओं को पूरा करना चाहिए।

विज्ञापन


वहीं अनवर ने अपनी पार्टी  कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर हमलोगों को आत्मचिंतन करने की जरूरत है।  उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के चुनावी प्रदर्शन पर आत्मचिंतन करने को लेकर कांग्रेस आलाकमान गंभीर है और आने वाले समय में कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की घटक कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें