फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भभुआ जेल में कैदी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

Thu, 29 May 2025 11:00 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कैमूर

सार

भभुआ मंडलकारा (जेल) में एक कैदी की मौत हो गई है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मरने वाले कैदी का नाम नक्शे अली था और वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था। करीब छह महीने पहले उसके पास से बड़ी मात्रा में कफ सिरप मिलने पर उसे जेल भेजा गया था।
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भभुआ मंडलकारा (जेल) में एक कैदी की मौत हो गई है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी का नाम नक्शे अली था, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। वह छह महीने पहले भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद होने के मामले में जेल में बंद किया गया था।
विज्ञापन


आज अचानक जेल में नक्शे अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन जब उसे लेकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि एक कैदी की मौत हुई है और सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

यह खबर भी पढ़ें -PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी के पटना के कार्यक्रम का समय बदला; चार घंटे तक बंद रहेंगे कई मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भभुआ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संघ के महासचिव मंटू पांडेय ने कहा कि यह जांच का विषय है कि कैदी की मौत कैसे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के सभी 12 वार्डों में कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है और पैसे वसूले जाते हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर नक्शे अली ने आत्महत्या की है तो जेल में रस्सी कहां से आई? और अगर उसकी हत्या हुई है, तो किसने की? यह एक गंभीर मामला है और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें