फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी बोले : गांधी परिवार की कठपुतली होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, निर्णय कौन लेगा ये सबको पता

सार

 सुशील मोदी ने कहा कि जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा वह गांधी परिवार की कठपुतली ही होगा। रिमोट तो राहुल और सोनिया गांधी के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के उम्मीदवार बनने के बाद से सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता जहां इस चुनाव को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं तो वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी गांधी परिवार को अड़े हाथों लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा वह गांधी परिवार की कठपुतली ही होगा। रिमोट तो राहुल और सोनिया गांधी के पास ही रहेगा। सारे निर्णय तो गांधी परिवार लेगा बस अध्यक्ष नाम का रहेगा।

विज्ञापन


सुशील मोदी ने शशि थरूर पर भी साधा निशाना
एएनआई के साथ अपनी बातचीत के दौरान सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भी निशाना साधा  जिनके चुनावी घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छोड़े गए हिस्सों के साथ भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया था।उन्होंने कहा कि यह कोई गलती नहीं हो सकती, जिस तरह से शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के नक्शे से हटा दिया, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है क्योंकि देश के इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र को हटाना संभव नहीं है। यह गलती अक्षम्य है और यह थरूर और कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

सुशील मोदी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उड़ाया मजाक
सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को मार्च करने से कौन रोक रहा है? लेकिन जब आप देश को एकजुट करने की बात करते हैं, तो क्या भारत विभाजित है? यह कौन सा भारत है राहुल गांधी एकजुट होने की बात कर रहे हैं? भारत पहले से ही एकजुट है। यह कांग्रेस जोड़ो यात्रा है क्योंकि पार्टी टूट रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें