फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज प्रताप की धमकी से 'परेशान' सुशील मोदी, बेटे की शादी की जगह बदली

Sun, 26 Nov 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
सुशील मोदी
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव द्वारा 'घर में घुसकर मारने' की धमकी मिलने के बाद भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने अपने बेटे की शादी के कार्यक्रम की जगह बदल दी है। भाजपा के एक नेता का कहना है कि जगह में बदलाव तेज प्रताप यादव की धमकी की वजह से ही किया गया है।
विज्ञापन


 तेज प्रताप ने ऐसे दी सुशील मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने कहा था कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम डरने वाले नहीं हैं, उनके घर में घुस के मारेंगे। अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो उनकी पोल खोल दूंगा। सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की तीन दिसंबर को शादी होनी है। पहले कार्यक्रम शाखा मैदान में होना था जिसको अब पशु चिकित्सा महाविद्यालय ग्राउंड में किया जाएगा।

यह शादी पहले अपने विशेष तरह के न्योते को लेकर चर्चा में रही है। सुशील मोदी ने सभी जानकारों को ईमेल और व्हाट्सअप के जरिए न्योता भेजा था। यह भी ऐलान किया गया था कि शादी में दहेज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ का ऐलान'

tej pratap yadav - फोटो : pti
तेज प्रताप के बयान के बाद बीजेपी के नेता अनिल साहनी ने लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था। पटना से भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल साहनी के बयान के बाद पार्टी ने खुद को उनके बयान से अलग करके उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात भी कही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें