फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का ऐलान- लालू के बेटे को थप्पड़ मारने वाले को दूंगा एक करोड़ रुपये इनाम

Sat, 25 Nov 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
विज्ञापन
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अनिल साहनी ने लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव को थप्पड़ मारने वाले को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। पटना से भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल साहनी ने यह बयान तेज प्रताप के उस बयान के विरोध में दिया जिसमें उन्होंने सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने की मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेज प्रताप ने सुशील मोदी को दी घर में घुसकर मारने की धमकी

विवाद बढ़ने के बाद बीजेपी ने अपने आप को अनिल साहनी के बयान से अलग कर लिया है, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। अनिल ने कहा था कि जो भी तेज प्रताप यादव को थप्पड़ मारेगा मैं उसको एक करोड़ रुपए का इनाम दूंगा। उन्होंने हमारे माननीय डिप्टी सीएम को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। अनिल ने यह भी कहा था कि वह कार्यकर्ताओं के साथ लालू के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

क्या है मामला?

tej pratap yadav - फोटो : pti
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। तेज प्रताप ने कहा था, ''हमारी लड़ाई जारी रहेगी हम डरने वाले नहीं हैं, उनके घर में घुस के मारेंगे। अगर मैं उनके बेटे की शादी में गया तो उनकी पोल खोल दूंगा।" 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें