फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में बिहार पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमे की बात को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया फेक

Wed, 12 Aug 2020 09:48 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
गुप्तेश्वर पांडे, डीजीपी (बिहार ) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं और इसको लेकर कई सारे सवाल भी उठ रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम के अधिकारियों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी खबर को बिहार के डीजीपी ने खारिज कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि वह केवल एक अफवाह था।

विज्ञापन


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर कहा, 'मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस अधिकारी पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। ये अफवाह मात्र है। बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की। बहुत-बहुत धन्यवाद।'

 


सुशांत के चचेरे भाई नीरज ने संजय राउत को कानूनी नोटिस भेजा

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई और बिहार में भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने अभिनेता के परिवार विशेषकर उनके शोक संतप्त पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत को कानूनी नोटिस भेजा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ समय पहले शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में राउत ने कहा था कि पिता की 'दूसरी शादी' से अभिनेता नाराज थे। सुशांत के उनके पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध नहीं थे और ऐसा हो सकता है कि इसी मानसिक कष्ट के कारण उन्होंने अपने करियर के शिखर पर यह कदम (आत्महत्या) उठाया हो।

बबलू ने अभिनेता के पिता के के सिंह के बारे में राउत द्वारा की गयी टिप्पणी को खारिज कर दिया। उन्होंने राउत को चेताते हुए कहा था कि इस तरह का बकवास करने से वह बचें नहीं तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने पर विचार कर सकते हैं। बता दें कि राउत ने कहा था कि 2002 में सुशांत की मां की मौत के बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें