फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामला: बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को बीएमसी ने क्वारंटीन से छोड़ा

Fri, 07 Aug 2020 08:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन से जाने की अनुमति दे दी। दो अगस्त को मुंबई आने के तुरंत बाद पटना के पुलिस अधिकारी को बीएमसी द्वारा 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया था। उन्हें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन

 

बीएमसी ने तिवारी को एक शर्त पर क्वारंटीन केंद्र से छोड़ने की अनुमति दी है कि वे आठ अगस्त तक मुंबई से चले जाएंगे। वहीं पुलिस अधिकारी आज पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले चार पुलिस अधिकारी गुरुवार को पटना लौट चुके हैं। आईपीएस विनय तिवारी ने कहा, 'बीएमसी ने मुझे टेक्स्ट मैसेज के जरिए सूचित किया है कि मैं क्वारंटीन से जा सकता हूं। मैं आज पटना के लिए निकल रहा हूं।'



यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई ने अपने हाथ में लिया मामला, रिया चक्रवर्ती सहित 6 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


बिहार पुलिस ने बीएमसी को लिखा था पत्र
यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब बिहार पुलिस ने बीएमसी आयुक्त को पत्र लिखकर विनय तिवारी की रिहाई का अनुरोध किया था। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, 'बिहार के पुलिस मुख्यालय ने आज बीएमसी के आयुक्त को एक पत्र लिखकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी का हवाला देते हुए बिहार के आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटीन से मुक्त कर बिहार वापस लौटने देने का अनुरोध किया है। उनके निर्णय का इंतजार है!'
विज्ञापन


मुंबई से वापस लौटे बिहार पुलिस के चार अधिकारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी गुरुवार को वापस राज्य लौट आए थे। लौटने के बाद सभी ने आईजीपी के दफ्तर में रिपोर्ट किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें