फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार PHED विभाग में आवेदकों की शरारत, 'सनी लियोनी' को बनाया जूनियर सिविल इंजीनियर

Wed, 20 Feb 2019 02:10 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bihar PHED Junior Engineer
विज्ञापन
बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में जूनियर सिविल इंजीनियर पद के लिए रिक्तियां निकलीं तो ऑनलाइन आवेदकों की लंबी कतार बन गई। विभाग की वेबसाइट पर 17 हजार से ज्यादा लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है, जिनकी सूची पंजीकृत कैंडिडेट की लिस्ट में जारी हुई है।
विज्ञापन


इस परीक्षा का परिणाम तो नहीं आया, लेकिन कुछ वेबसाइट्स पर इसका परिणाम आने की खबरें चलने लगीं। पंजीकृत कैंडिडेट की लिस्ट को परिणाम बताते हुए खबरें ट्रेंड होने लगीं और सनी लियोनी को टॉपर बताया जाने लगा। जब इस बारे में अमर उजाला ने बिहार पीएचईडी के वरिष्ठ अधिकारी सतीश मिश्रा से वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर से बात की तो उन्होंने बताया कि,

यह सूची परिणाम नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया था। पीएचईडी विभाग में 214 पदों पर रिक्तियां हैं, जिसके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।


इस लिस्ट में 98.50 अंकों के साथ सनी लियोनी को टॉपर बताया गया है। खास बात यह है कि यह सनी लियोनी सामान्य कोटे से उत्तीर्ण बताई जा रही हैं और इनके पिता का नाम तो और भी ज्यादा अजीबो-गरीब है। सूची के अनुसार इनके पिता का नाम लियोना लियोनी है।
विज्ञापन


वहीं तीसरे नंबर पर एक ऐसे व्यक्ति को उत्तीर्ण बताया गया है, जिसका नाम शायद कोई अंग्रेज भी नहीं पढ़ पाएगा। यह नाम है bvcxzbnnb और इनके पिता का नाम mggvghhnnnn है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें