गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में जगह मिलना मुश्किल होने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गोरखपुर के रास्ते दिल्ली सराय रोहिल्ला व दरभंगा के बीच 04024/04023 ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 04024 दिल्ली सराय रोहिल्ला- दरभंगा विशेष ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार 13, 17, 20, 24, 27, 31 मई, 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24 व 28 जून को सुबह 10:30 बजे नई दिल्ली से सुबह 11:15 बजे चलेगी।
यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती होते हुए गोरखपुर से रात 1:20 बजे छूटेगी।
यह ट्रेन देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफरपुर व समस्तीपुर रुकते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04023 दरभंगा दिल्ली सराय रोहिल्ला ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 14, 18, 21, 25, 28 मई, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 जून को दरभंगा से अपराह्न् 3 बजे चलेगी।
दूसरे दिन शाम 4:50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 10, एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।